Saraikela (संजीव मेहता):
काशीडीह के ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब का पंडाल उद्घाटित, बाबूलाल मरांडी, विद्युत वरण महतो और पूर्णिमा साहू ने काटा फीत




Saraikela :
मंगलवार की शाम काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ. हांडियों से निर्मित माँ दुर्गा के भव्य पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू सम्मिलित होकर आदिशक्ति माँ दुर्गा के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद प्राप्त की. क्लब के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और उनके अनुज निर्भय सिंह के साथ क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों ने अतिथियों का अभिनंदन किया. श्रद्धा, आस्था और भव्यता से परिपूर्ण इस सुंदर आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. अतिथियों ने कहा कि माँ दुर्गा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो.




