Saraikela (संजीव मेहता):
ज्वेलर्स के साथ आदित्यपुर पुलिस की अहम बैठक, दिया सुरक्षा का भरोस
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Saraikela :
संध्या में दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर आदित्यपुर थाना परिसर में क्षेत्र के आभूषण (ज्वेलरी) दुकानदारों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्ड की तैनाती तथा दुकानों के आसपास सतर्क निगरानी रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
सभी दुकानदारों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. इसके साथ ही साथ दीपावली तक दुकानों में पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है.




