Saraikela (संजीव मेहता) : विधि विधान और गाजे बाजे के साथ भगवती संघ और शिव काली मंदिर रायडीह के पंडाल में हुई मां का कलश स्थापन

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता) :
विधि विधान और गाजे बाजे के साथ भगवती संघ और शिव काली मंदिर रायडीह के पंडाल में हुई मां का कलश स्थाप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

भगवती संघ रोड नंबर 31 – 32, रायडीह आदित्यपुर 2 द्वारा आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में पंडित अभिजीत चटर्जी द्वारा मंत्र उच्चारण के बीचगाजे -बाजे के साथ आज कलश स्थापना किया गया. सभी भक्तगण खरकाई नदी जाकर वहां से कलश में जल भरकर पंडाल में लाकर उनको अधिस्ठापित किया. जिसमें मुख्य रूप से यजमान कृष्णकांत झा उर्फ गुड्डू झा, अशोक कुमार, दिवाकर उर्फ गन्नु, आनंद प्रकाश श्रेयांस, सुनील शाही, सुशील कुमार, सहित कई भक्त शामिल हुए. वही शिव- काली मंदिर रायडीह बस्ती में भी हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा संपन्न कराने हेतु दर्जनों लोगों ने पंडित सौमित्र चटर्जी (बॉब ) द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से अधिवक्ता ओम प्रकाश,अधिवक्ता राजेश बिहारी सहाय, पर्यावरण बिंद अभियंता अमरेश कुमार, गणेश सिंह, धनंजय सिंह, जगन्नाथ मंडल, सहित कई लोग शामिल हुए. विदित हो कि शिव-काली मंदिर रायडीह में पंडित गौर चंद्र चटर्जी एवं बबन सिंह के साथ मिलकर 50 वर्ष पहले पूजा प्रारंभ किए थे जो आज आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां आदित्यपुर, गम्हरिया सहित जमशेदपुर के क्षेत्र से लोग हर बार पूजा में शामिल होते हैं.

Share This Article