Saraikela (संजीव मेहता): भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन और हमला सोची समझी साजिश, कांग्रेसी अपने उद्देश्य पर अडिग : अवधेश सिं



Saraikela :
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी एवं जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी के निर्देशानुसार एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. जिस का नेतृत्व जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया. जिला भाजपा के महिला मोर्चा एवं जिला भाजपा के द्वारा कल कांग्रेस कार्यालय के ऊपर धरना प्रदर्शन के नाम पर कांग्रेस जनों पर जिस तरह पत्थर लाठी एवं अन्य हथियारों से हमला किया गया. निश्चित रूप से लोकतंत्र को कलंकित करने का कार्य हुआ. भाजपाइयों द्वारा ये गुंडागर्दी का एकमात्र उद्देश्य है जनता का ध्यान भटकाना ताकि हम कांग्रेस जनों के द्वारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का जो इस्तीफ मांग रहे है उससे हम कांग्रेस जनों का ध्यान हट जाए. अब सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा से काम नहीं चलेगा भारत के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का भी इस्तीफा चाहिए, कल जो भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ता के द्वारा जो कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया गया जिस्मे जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मनोज उपाध्याय के ऊपर जो आक्रमण किया गया. जिसमें उनका सर फट गया , इसके बाद कांग्रेस जनों ने भी भाजपा को हद में रहने की नसीहत दे दी है, भाजपाई इस बात को अच्छी तरह समझ गए होगे. आज जिला कांग्रेस के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला इसलिए जलाया गया कि कल जो कांग्रेस कार्यालय पर गुंडागर्दी की गई उसके विरोध में मोदी जी का पुतला जलाया गया.
जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि पूरे देश के कांग्रेस जन ही नहीं बल्कि पूरी भारत वर्ष की जनता नरेंद्र मोदी के कार्यों से नाराज़ है. नरेंद्र मोदी का एकमात्र उद्देश्य है बाँटो ओर राज करो. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त हटेंगे तो निश्चित रूप से भाजपा के द्वारा राज्य सभा या लोकसभा या किसी राज्य के राज्यपाल होगे. जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नलनी सिन्हा का कहना है कि जब तक नरेंद्र मोदी इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक देश की महिला चुप चाप बैठने वाली नहीं है.
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रबिंद्र कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण सिंह, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्रा, जिला कांग्रेस के महामंत्री ज्योति मिश्रा, उदय सिंह, अमर मिश्रा,अतुल गुप्ता,कौशल प्रधान,हरि राम टुडू, प्रमोद मिश्रा, सुनील प्रसाद,जिला सचिव फिरोज खान, रणजीत झा, विनय सिंह, संजय यादव, टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, सोनारी कदमा प्रखंड के सुनील कुमार झा, वरिष्ठ विजय पांडेय,कांग्रेस नेता संजय तिवारी, दीपक यादव,अली खान , आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, राजनारायण यादव,फैज आलम अंसारी, शबाना परवीन,नमिता सिंह,सानिया दीप,रुकसाना parbin, कंचन मंडल,इंदु देवी, संयुक्ता शर्मा, वेदप्रकाश तिवारी,शुभम झा, एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे.




