Saraikela (संजीव मेहता):
श्रीश्री काली पूजा कमिटी एमआईजी के 27वीं बार अध्यक्ष चुने गए शैलेंद्र सिंह, 25 को काली पूजा को लेकर भूमिपूजन
Saraikela :
गुरुवार 22/10/26 को श्रीश्री काली पूजा कमिटी एमआईजी की वार्षिक बैठक हुई. बैठक में संजय पांडे ने नई कमेटी के लिए अध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा. जिसपर कमेटी ने सर्वसम्मति बनाते हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह को 27वीं बार इस वर्ष 2026 के लिए भी पुनः अध्यक्ष चुना. साथ ही आज की बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले कालीपूजा कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई. जिसमें आगामी 25/10/26 को शाम 4 बजे भूमि पूजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित पूजा कमेटी के सदस्यों में मुख्यरूप से चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, पप्पू सिन्हा, अभिषेक सिंह, रवि कुमार, सुमित सिंह, राकेश प्रधान, कौशलेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, दीपक, टिंकू, प्रमोद सिंह, सौरव, ब्रजेश कुमार, मुकुल दास, सुनील तिवारी, कन्हैया दुबे, किशोरी जी, मुन्ना जी आदि शामिल रहे.







