जमशेदपुर की LIC बिल्डिंग में भीषण आग, चौथी मंजिल पर करीब 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जमशेदपुर की LIC बिल्डिंग में भीषण आग, चौथी मंजिल पर करीब 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Sanjeev mehta
2 Min Read
    1. जमशेदपुर की LIC बिल्डिंग में भीषण आग, चौथी मंजिल पर करीब 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेश

फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी, जहां से काफी देर तक धुआं और आग की लपटें उठती रहीं. बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे के बाद सुरक्षा कर्मियों ने चौथी मंजिल से आग निकलते देखी. उन्होंने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टाटा स्टील की फायर टीम ने भी आग बुझाने के अभियान में सहयोग किया.

Advertisements
Advertisements
Advertisements

* तीन घंटे तक चला आग बुझाने का अभियान-

आग की तीव्रता को देखते हुए करीब चार दमकल वाहनों की मदद से फायरकर्मियों ने अभियान शुरू किया. आग पर काबू पाने में लगभग तीन घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान बिल्डिंग से निकल रहे घने धुएं को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग चौथी मंजिल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी. LIC के अधिकारी भी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

* नुकसान का आकलन जांच के बाद-

आग से बिल्डिंग और अंदर रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी सटीक आकलन नहीं हो पाया है. आग पूरी तरह शांत होने के बाद संबंधित टीम चौथी मंजिल का विस्तृत निरीक्षण करेगी.
अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और कुल नुकसान की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी.

Share This Article