राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धा सुमन

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धा सुमन

Sanjeev mehta
1 Min Read

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धा सुम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

फोटो है
Begusarai (संजीव मेहता):

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव सिमरिया में श्रद्धा और सम्मान का एक बेहद खास और भावुक दृश्य देखने को मिला. बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय राष्ट्रकवि को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहुंचे थे. वहां उन्होंने न सिर्फ दिनकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, बल्कि उनकी पुत्रवधू के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद भी लिया. जिलाधिकारी के इस व्यवहार की तस्वीर सामने आते ही यह चर्चा का विषय बन गया है. प्रशासनिक पद की तमाम औपचारिकताओं से अलग, DM रिची पाण्डेय का यह अंदाज बुजुर्गों के सम्मान और भारतीय संस्कारों की सहज अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है. इस वाकये ने यह साबित कर दिया है कि पद व्यक्ति को अधिकार और जिम्मेदारी जरूर देता है, लेकिन उसके व्यवहार और संस्कार ही उसके व्यक्तित्व की असली पहचान बनाते हैं.

Share This Article