Saraikela (संजीव मेहता):
जिले में भाजपा का संगठन काफी सुदृढ़, हर बूथ के आखिरी व्यक्ति से जोड़ने के लिए प्रयास करें : आदित्य साह
Saraikela :



आज भारतीय जनता पार्टी, सरायकेला-खरसावां जिला की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विचार रखते हुए कहा कि जिले में भाजपा का संगठन काफी सुदृढ़ हैं. कार्यकर्ता बूथ के आखिरी व्यक्ति से जोड़ने के लिए प्रयास करें. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, के अलावा स्थानीय विधायक चम्पई सोरेन, महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, आदित्यपुर के संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा समेत भाजपा परिवार के सैकड़ों साथी उपस्थित रहे.




