Saraikela (संजीव मेहता):
भारी विरोध के बीच नगर निगम ने घुटने टेके, सफाई शुल्क का आदेश पत्र किया निरस्त, कल शांति समिति की बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर को झेलना पड़ा था विरोध के तीखे स्व



Saraikela :
भारी विरोध के बीच नगर निगम आदित्यपुर ने घुटने टेक दिए हैं. आज निगम कार्यालय में सर्वसम्मति से पूजा कमेटियों से सफाई शुल्क लेने का आदेश पत्र को निरस्त करना पड़ा है. बता दें कि कल आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर को भारी विरोध झेलना पड़ा था और विरोध के तीखे स्वर सुनने पड़े थे. बता दें कि
आगामी दुर्गा पूजा 2026 में पूजा पंडाल में साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक सेवा के लिए शुल्क निर्धारण के मुद्दे पर जन कल्याण मोर्चा ने सरायकेला खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह हस्तक्षेप की मांग की थी. जिसके बाद ही आदित्यपुर नगर निगम की जनता को न्याय मिला है एवं नगर निगम के मेयर एवं अन्य के द्वारा घोषणा कर दी गई है की पूर्व की तरह साफ सफाई होगी एवं किसी तरह का किसी पंडाल से कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा. मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने पिछले वर्षों के रोस्टर के अनुसार सफाई मित्रों की प्रतिनियुक्ति हर पंडाल, चौक -चौराहा एवं अन्य सार्वजनिक स्थान पर करने की मांग की थी ताकि आदित्यपुर में पूर्ण साफ सफाई दिखाई पड़े. जनकल्याण मोर्चा ने इस समस्या का समाधान शांतिपूर्वक निकालने के लिए उपायुक्त सरायकेला खरसावां मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त, अन्य सभी पार्षद, पूर्व पार्षद सभी दुर्गा पूजा पंडाल प्रबंधक, शांति समिति के सदस्य गण के प्रति आभार व्यक्त किया है. साथ ही अपील करता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आम जनता मनाएगी.




