Saraikela (संजीव मेहता): कामरेड जनवादी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जुटे आम व खास, दी श्रद्धांजलि

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
कामरेड जनवादी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जुटे आम व खास, दी श्रद्धांजल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता कामरेड व जनवादी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह के पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके निवास स्थान आदित्यपुर 2 मार्ग संख्या 16 में किया गया.
परिवारजनों एवं सामाजिक लोगों की उपस्थिति में स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इससे पूर्व पूरे विधि विधान से पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी के कर कमलों द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि कॉमरेड स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह को लोगों ने जनवादी की संज्ञा दी थी. वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह स्वर्गीय राम छवि सिंह के सहयोगियों में से एक थेl स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह इमरजेंसी काल में 10 दिनों के लिए सरायकेला जेल की यात्रा भी की थी. वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह अपने विचारों के लिए सदा याद किए जाते रहेंगे. कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, डीएन सिंह, संजय कुमार सिंह, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, प्रो. सुरेंद्र कुमार महतो, कुमार बिपिन बिहारी, सत्येंद्र प्रभात, सुरेश धारी, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, श्री भगवान सिंह, एसडी प्रसाद, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, छविनाथ प्रसाद, मनोज पासवान, राजेश्वर पंडित, प्रमोद गुप्ता, देव प्रकाश देवता, सावन गुप्ता, कमलेश कुमार, संतोष यादव, भुनेश्वर यादव, आरके अनिल, राकेश कुमार, सुनील शर्मा, मनोज चौरसिया, अधिवक्ता नीरज कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा आशुतोष गुप्ता, सिमरन मेहरा, फौजी शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, श्याम कुमार, ओम प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार मुन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share This Article