Saraikela (संजीव मेहता):
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर के युवाओं की शानदार पहल, 35 स्वयंसेवकों ने दोमुहानी घाट पर चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदे




Saraikela :
दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर की छात्र-नेतृत्व वाली सामाजिक संस्था ‘सोशल स्पार्क्स’ ने सोनारी स्थित डोमुहानी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया. इस पहल में करीब 35 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और दशमी के दिन होने वाले प्रतिमा विसर्जन से पहले घाट की सफाई की. इस अभियान का उद्देश्य विसर्जन के दौरान होने वाली गंदगी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करना तथा घाट को स्वच्छ और सम्मानजनक बनाए रखना था. संस्था के सदस्यों ने लोगों को त्योहारों के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश भी दिया. अभियान में संस्था के संस्थापक उत्कर्ष कुमार समेत ऋषित, युवराज, रेहान, अभिनव त्रिपाठी, मुकुंद, परमवीर, राजवीर, अयाना, मिशा, भूमि, इंद्रानी, दिव्यांशी और कई अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया.
संस्था की यह पहल उसके आदर्श वाक्य ‘छोटी चिंगारी, सार्थक बदलाव’ को दर्शाती है.




