Saraikela (संजीव मेहता): दीपावली के मद्देनजर मिलावटी मिठाइयों नक विरुद्ध उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया बाजार क्षेत्र में मिठाई एवं आइसक्रीम प्रतिष्ठानों में विशेष छापेमारी, एक्सपायरी वैनिला सिरप नष्ट कराया गया

Sanjeev mehta
3 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दीपावली के मद्देनजर मिलावटी मिठाइयों नक विरुद्ध उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया बाजार क्षेत्र में मिठाई एवं आइसक्रीम प्रतिष्ठानों में विशेष छापेमारी, एक्सपायरी वैनिला सिरप नष्ट कराया गय

Saraikela :

उपायुक्त, सरायकेला खरसावाँ नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों (दीपावली) के मद्देनजर आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गम्हरिया बाजार क्षेत्र के विभिन्न मिठाई एवं आइसक्रीम प्रतिष्ठानों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट की आशंका, स्वच्छता एवं सैनिटेशन की स्थिति की जांच की गई.
निरीक्षण के क्रम में रसगुल्ला, काजू कतली एवं पनीर का मौके पर त्वरित परीक्षण किया गया. परीक्षण के परिणाम संतोषजनक पाए गए. श्री राम स्वीट्स में स्वच्छता एवं सैनिटेशन की स्थिति संतोषजनक पाई गई, हालांकि कर्मचारियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट अद्यतन नहीं थी. इस पर प्रतिष्ठान संचालक को सात दिनों के भीतर अद्यतन मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया..वहीं, एक आइसक्रीम प्रतिष्ठान में एक्सपायरी वैनिला सिरप पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया. संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को भविष्य में एक्सपायरी खाद्य सामग्री का उपयोग एवं बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई. साथ ही, खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करने तथा प्रतिष्ठान में उपयोग किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त करने की सलाह दी गई. निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखने तथा धूल, कीटाणुओं एवं अन्य बाहरी तत्वों से होने वाले संदूषण से बचाव करने की हिदायत दी गई. खाद्य पदार्थों को ढकने या परोसने के लिए अखबार का उपयोग नहीं करने का भी निर्देश दिया गया. सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया. खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में विशेष निरीक्षण अभियान जारी रहेगा. अभियान का उद्देश्य मिलावटी, असुरक्षित एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाना तथा आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है.

Share This Article