Saraikela (संजीव मेहता): मां भवानी यूथ क्लब के पंडाल का उद्घाटन 75 वर्षीय वृद्ध मां के हाथों सम्पन्न * 10 हजार मिट्टी के हांडियों से बना पंडाल श्रद्धालुओं को कर रहा आकर्षित

Sanjeev mehta
3 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
मां भवानी यूथ क्लब के पंडाल का उद्घाटन 75 वर्षीय वृद्ध मां के हाथों सम्पन्न

Advertisements
Advertisements
Advertisements

* 10 हजार मिट्टी के हांडियों से बना पंडाल श्रद्धालुओं को कर रहा आकर्षि

Saraikela :
मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर 6 एलएफ का पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न. समारोह की अध्यक्षता और संचालन क्लब के अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने की. मुख्य अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार, विशिष्ट अतिथि झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली, स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा, अर्चना पांडेय, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, राजद प्रदेश महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव, झामुमो नेता अभय झा, अमरनाथ ठाकुर, रवि प्रकाश ओझा, भाजपा नेता ललन शुक्ला, कांग्रेस नेता दिवाकर झा, खिरोद सरदार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, सरोज सिंह, संजीव दूबे, कमेटी के चेयरमैन हरेंद्र तिवारी, सुजीत सिंह, अशोक तिवारी, मुन्ना तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, छोटे लाल तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, रामाशंकर पांडेय, शशि आचार्या, सतीश मिश्रा, नवीन सिंह, दारा सिंह, ब्रह्मा कुमारी बहनें शामिल रही. सभी अतिथियों का स्वागत माता रानी की चुनरी और पुष्प गुच्छ से किया गया. पंडाल का फीता अम्बुज कुमार की 75 वर्षीय मां ने किया. उद्घाटन समारोह की शुरुआत माता रानी के भजनों से आमंत्रित उम्दा कलाकारों द्वारा हुआ.

* अतिथियों का उदबोधन –

समारोह में मंचासीन अतिथियों ने अपने उदबोधन से उपस्थित श्रद्धालुओं को माता के आशीष की कामना की. पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि मां की पूजा हमें समाज की प्रत्येक नारी का सम्मान करना सिखाती है. क्योकि मां तो माँ होती हैं. बीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हर वर्ष हमलोग मां की आराधना शक्ति प्राप्त करने के लिए करते हैं. इस शक्ति का हमें सदैव सदुपयोग करना चाहिए. विशिष्ट अतिथि गणेश महाली ने कहा पूजा पाठ हमें आपसी भाईचारे का संदेश देती है. ये हमारी संस्कृति का प्रतीक है. जो भक्त सादगी भाव से मां की आराधना करते हैं मां उनका अवश्य कल्याण करती है. पंडाल का थीम भी प्रकृति से जुड़ा अलौकिक है. मां सबको शक्ति प्रदान करे. मुख्य अतिथि मेयर संजय सरदार ने कहा कि आज मैं मां के सामने शपथ लेता हूँ कि आदित्यपुर का सर्वांगीण विकास करूँगा. जो दायित्व मुझे यहां की जनता जनार्दन ने सब मिलकर सौंपा हूँ.

* ग्रामीण परिवेश पर आधारित 10 हजार हांडियों से निर्मित पंडाल-

मां भवानी यूथ क्लब का पंडाल इस बार ग्रामीण परिवेश पर आधारित बंगला का निर्माण कराया गया है. 10 हजार हांडियों से निर्मित इस पंडाल में पशु पक्षियों का सजीव बसेरा भी श्रद्धालुओं को बरबस आकर्षित कर रहा है. सभी हांडियों में जुगनुओं की रोशनी प्रज्ज्वलित हो रही है.

Share This Article