Saraikela (संजीव मेहता):
आदित्यपुर में आलरसा का धरना, बोनस कटौती के खिलाफ लोको पायलटों ने जताया विरो



Saraikela :
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के आह्वान पर शुक्रवार को आदित्यपुर रेलवे रनिंग लॉबी के समक्ष लोको पायलटों एवं रनिंग स्टाफ ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बोनस राशि में हो रही कटौती का विरोध करते हुए न्यायसंगत वृद्धि की मांग की. प्रदर्शन के दौरान रनिंग स्टाफ ने हाथों में “बोनस में कटौती नहीं चलेगा” और “OUR BONUS MUST MOVE WITH WAGES” की तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार विरोध दर्ज कराया..आदित्यपुर शाखा के सचिव एवं लोको पायलट एल. के. चौधरी ने धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे के विकास और परिचालन में चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले रनिंग स्टाफ के बोनस में किसी भी प्रकार की कटौती या उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने स्पष्ट मांग की कि बोनस का भुगतान वर्तमान वेतनमान के आधार पर संशोधित कर किया जाए.
इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन, मनीष प्रसाद सहित कई अन्य लोको पायलट एवं रनिंग स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे..सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि रेल प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो AILRSA आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा.
आदित्यपुर शाखा, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई है.




