Saraikela (संजीव मेहता): दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुरेंद्र ने दी जिला प्रशासन को बधाई

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुरेंद्र ने दी जिला प्रशासन को बधा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

* महानवमी और विजयदशमी को वॉच टावर पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यगण

Saraikela :
दुर्गा पूजा महानवमी को आदित्यपुर के भीड़ भाड़ वाले पंडालो निरीक्षण करने के उपरांत जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य वॉच टावर पर उपस्थित होकर भीड़ नियंत्रण एवं विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते रहे. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा का त्यौहार एवं विसर्जन जुलूस शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न होने पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीम अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, अंचलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी आदित्यपुर अंजनी कुमार,RIT थाना प्रभारी रविकांत पराशर, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री राजू और आदित्यपुर नगर निगम की जनता को बधाई दिया है. वॉच टावर पर दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के सेवार्थ शांति समिति के सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे, समाजसेवी आरके सिंहा, सुनील श्रीवास्तव, रिटायर्ड डीएसपी सरयू पासवान, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, पार्षद नीतू शर्मा, प्रभास कुमार झा, रामचंद्र पासवान, जवाहरलाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार झा, सकला मारडी, प्रमोद गुप्ता, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, मनोज पासवान, रेड क्रॉस के सचिव दया मिश्रा, देव प्रकाश, उदित यादव, अश्वनी कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, राजेश यादव, कैलाश साह, महेश राम, एसएन यादव, ऋषिकांत गुप्ता, विनोद जायसवाल, सत्येंद्र प्रभात, संजय कुमार सिंह उपस्थित थे.

Share This Article