Saraikela (संजीव मेहता): आदित्यपुर में आदित्य सिंडिकेट दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, बुजुर्ग माताओं ने किया फीता काटकर शुभारंभ

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
आदित्यपुर में आदित्य सिंडिकेट दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, बुजुर्ग माताओं ने किया फीता काटकर शुभारं

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

​आदित्य सिंडिकेट दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन क्षेत्र की बुजुर्ग माताओं के कर-कमलों द्वारा किया गया. इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.
​उद्घाटन समारोह में समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष सुधा सिंह दीप व मनीष कुमार सिन्हा, सचिव अशोक कुमार, संयुक्त सचिव शैलेश कुमार प्रसाद, सह सचिव नीतू माझी, कोषाध्यक्ष जे. एन. सिंह, अंकेक्षक राकेश रंजन पांडे, सह कोषाध्यक्ष समरनाथ तिवारी व एस. के. सिन्हा, पूर्व सचिव उत्तम कुमार होर तथा यजमान अरुण कुमार झा सहित समिति के कई अन्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे.
​पूजा समिति के संरक्षकों और कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि माताओं के आशीर्वाद के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया है और पूरे महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

Share This Article