Saraikela (संजीव मेहता):
चांडिल थाना के पास हुई आभूषण कारोबारी के घर डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, कांड के सूत्रधार और लूटे गए आभूषण के खरीदार गिरफ्तार गए जेल, घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे चौपारण जेल में बं




Saraikela :
दिनांक 09/10.10.2026 की मध्य रात्रि में चांडिल थाना अंतर्गत चांडिल बस स्टैंड के समीप स्थित आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के आवास में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बलपूर्वक घर में प्रवेश कर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामानों की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में चाण्डिल थाना काण्ड सं- 137|2026, दिनांक- 10.10.2026, धारा- 127/310(2)/331 (6)|324(4)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावा के द्वारा कांड के उदभेदन एवं अज्ञात अपराधकर्मी के पहचान करते हुए अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल ( SIT) का गठन किया गया था. गठित एस०आई०टी० के द्वारा काण्ड में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थितिजनक साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करते हूए अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान की गईं. जिनमें से 1. मोहिउद्दीन अंसारी, 2. गुलजार अंसारी, 3. सद्दाम असारो, 4. सोबरातों अंसारी और 5. शेख जमील की पहचान लुटेरे के रूप की गई. तत्पश्वात एस०आई०टी० के द्वारा अग्रतर अनुसंधान के क्रम में इस काण्ड एक स्थानीय अपराधी राहुल कमार महतो, पिता- मन्टु महतो, ग्राम – सुकसारी, थाना- चाण्डल को गिरफ्तार किया गया, जो डीलीवरी कंपनी में घर घर जाकर कुरियर पहुँचाने का काम करता है. पूछताछ के क्रम में राहुल ने बताया कि वर्ष 2022 – 2023 में जब वे घाघीडीह, जमशेदपुर जेल में बन्द थे तब उनकी मुलाकात कुख्यात डकैत मोहिउद्दीन अंसारी एवं सोबराती अंसारी से हुई थी. उनके द्वारा ही इस काण्ड को अंजाम दिया गया है. अनुसंधान के क्रम में इस घटना मे अपराधकर्मी द्वारा लूटे गये ज्वेलरी एवं अन्य आभूषण के खरीदार त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर इस काण्ड में लूटे गए आभूषणों को बरोरा थाना, जिला धनबाद से बरामद किया गया. बरामद ज्वेलरी में 5142 ग्राम गला हुआ चाँदी, 80 ग्राम गलाया हुआ सोना, 32 पीस ब्रिटिश कालीन चाँदी के सिक्का, चाँदी का दो स्वास्तिक, ब्रेस्लेट में लगा काटा हुआ हीरा बरामद कर जब्त किया गया है. इस बात की जानकारी आज प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी गई है.
* आज इन्हें भेजा गया जेल-
1. राहुल कुमार महतो और 2. त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार.
* बरामद सामानों का विवरण-
1. ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के – 3 पीस, 2. गलाया हुआ साना – 80 ग्राम, 3. लूटे गए ब्रेसलेट में जड़े छोटे-छोटे हीरे जैसे पत्थर – 11 पीस, 4. पीपल के पत्ते के आकार का स्वस्तिक अंकित चांदी का आभूषण निशान – 02 पीस, 5. गलाया हुआ चांदी – 5142 ग्राम,
बरामद आभषणों का अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपए है. 2 मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा कपनी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः
1. श्री दुसरु बान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), सरायकेला – खरसावाँ, 2. पु०नि० राजेश कुमार सिंह, प्रभारी नक्सल शाखा, 3.पुनि0 राजू पु०नि० सह थाना प्रभारी यातायात, 4. प०नि० रवि कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक, चाण्डिल अंचल. 5.पु0अ0नि0 संतन कुमार तिवारी थाना प्रभारी चाण्डिल, 6. पु०अ०नि० विपुल कुमार ओझा थाना प्रभारी तिरुलडीह, 7. पु०अ०नि० अविनाश कुमार ओ०पी० प्रभारी कपाली, 8. पु०अ०नि० डील्शन बिरुआ थाना प्रभारी नीमडीह, 9. पु०अ०नि० धीरंजन कुमार, गम्हरिया थाना, 10. पु०अ०नि राहुल भारती चाण्डिल थाना, 11. पु०अ०नि० अलम चाँद महतो चांडिल थाना, 12. पु०अ०नि0 कमल यादव चांडिल थाना, 13. पु0अ०नि० अभय कृष्ण गिरी चांडिल थाना के साथ कई आरक्षी शामिल थे.




