Saraikela (संजीव मेहता):



जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में 1 नवंबर को भारी वाहनों की एंट्री बैन, जानें नो-एंट्री की पूरी टाइमिं
Saraikela :
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. परीक्षा के दिन यानी 1 नवंबर 2026 (रविवार) को जमशेदपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाया गया है.
ट्रैफिक डीएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है. इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देना और शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचना है.
* भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री की पूरी टाइमिंग-
* सुबह 05:00 से 09:15 बजे तक: सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. बसों को छूट रहेगी.
* सुबह 09:15 से 11:15 बजे तक: भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी.
* सुबह 11:15 से दोपहर 02:15 बजे तक: बसों को छोड़कर भारी वाहनों का शहर में परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
* दोपहर 02:15 से 03:30 बजे तक: भारी वाहनों को शहर से बाहर निकलने की अनुमति रहेगी.
* दोपहर 03:30 से रात 11:00 बजे तक: बसों को छोड़कर भारी वाहनों का परिचालन फिर से प्रतिबंधित रहेगा.
* प्रशासन की वाहन चालकों से अपील-
पुलिस एवं जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारणी को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं. इससे JTET परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने में मदद मिलेगी.
अगर आप 1 नवंबर को जमशेदपुर में वाहन लेकर निकलने वाले हैं, तो इन समयों का विशेष ध्यान रखें और इस जानकारी को अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं.




