भाजपाइयों ने सुना मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का 138वां संस्कर



फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को आरआईटी मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 152/172, 165/188 एवं 178/201 के बूथ अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 138वें संस्करण को ध्यान से सुना. सभी कार्यकर्ताओं ने रणधीर गुप्ता, धनंजय कुमार एवं राजेश चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम एनआईटी को-ऑपरेटिव सोसायटी परिसर में सुना. मन की बात के आज के संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया. प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की 100वीं जयंती का उल्लेख करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को भी स्मरण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोगेंद्र नाथ झा, पूर्व जिला मंत्री मनोज कुमार तिवारी, राजेश चौधरी, रणधीर गुप्ता, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, अजय मिश्रा, धनंजय कुमार, राकेश त्रिपाठी, प्रकाश रंजन, एबीवीपी के दीपक राय, दीपक ठाकुर एवं अभिषेक ओझा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित हुए.




