Saraikela (संजीव मेहता):
रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रीनिवास यादव को दी गई श्रद्धांजल



Saraikela :
आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को रेलवे शिव मंदिर के सभागार में मंदिर के संरक्षक स्वर्गीय श्रीनिवास यादव जी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. जिसमें आदित्यपुर एवं जमशेदपुर के गण्यमान लोग उपस्थित हुए. उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्री निवास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया. मंदिर निर्माण में एवं समाज के निर्माण के साथ ही आदित्यपुर के विकास में उनके योगदान को याद किया और सभी ने कहा कि उनके योगदान को पीढ़ियां याद रखेगी. उपस्थित सभी लोगों ने उनके प्रतिमा को मंदिर परिसर में स्थापित करने का भी निर्णय लिया साथ ही उनके पुत्र राहुल यादव जी को भविष्य में मंदिर के व्यवस्थापक के रूप में रखने का निर्णय लिया. सभा में सरदार बम हीरालाल झा, समाजसेवी विजय शंकर मिश्र, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ नेता सुरेश धारी, गोपाल झा, डॉ यू एन मदीना, शिव शंकर यादव, संजय यादव, संजीव द्विवेदी, एस एन सिन्हा, सिमरन, अशोक झा, कैलाश मिश्र सहित भाड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. सभा का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया.




