Saraikela (संजीव मेहता): शहीद देवेंद्र माझी के 32वें शहादत दिवस पर गोइलकेरा पहुंचे मंत्री दीपक बिरुवा, जगदीश नारायण चौबे ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता): शहीद देवेंद्र माझी के 32वें शहादत दिवस पर गोइलकेरा पहुंचे मंत्री दीपक बिरुवा, जगदीश नारायण चौबे ने अर्पित किए श्रद्धासुम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

वीर शहीद देवेंद्र माझी के 32वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा गोइलकेरा स्थित शहीद स्थल पहुंचे. इस दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के सड़क सुरक्षा एवं शांति समिति के सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे ने भी शहीद देवेंद्र माझी के समाधि स्थल पर माथा टेककर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके संघर्ष, बलिदान एवं विचारों को नमन किया. इसके पश्चात जगदीश नारायण चौबे ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी, मझगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव, सरायकेला-खरसावां जिले के झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुवेंदु महतो तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर कालीपद सोरेन (के.पी. सोरेन) के साथ मंच साझा किया.

* जल, जंगल और जमीन के आंदोलन के महानायक को किया नमन-

शहादत दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महानायक वीर शहीद देवेंद्र माझी का जीवन, उनका संघर्ष और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राह दिखाता रहेगा. उनके विचार झारखंड की अस्मिता, अधिकारों और जनसंघर्षों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे.

* इस श्रद्धांजलि समारोह में गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशू झा), कृष्णा महतो, दिव्यांशु झा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी लोग आदित्यपुर से ट्रेन मार्ग के जरिए गोइलकेरा पहुंचे और वीर शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

समारोह के दौरान शहीद देवेंद्र माझी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.

Share This Article