सेवा सेतु अभियान के तहत गम्हरिया में जनता दरबार, 212 शिकायतें प्राप्त — 87 समस्याओं का मौके पर समाधा




फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सेवा समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना रहा. जनता दरबार में कुल 212 शिकायतें एवं जनसमस्याएं आम नागरिकों द्वारा रखी गईं. इनमें आदित्यपुर नगर निगम से संबंधित 87 समस्याओं का समाधान मौके पर ही आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार द्वारा किया गया. शेष समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष भेजते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी देवेश महापात्रा, जिला उपाध्यक्ष रितिका मुखी, अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललल शुक्ला सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. जनता दरबार में भाजपा आरआईटी मंडल, आदित्यपुर पूर्वी मंडल, आदित्यपुर पश्चिमी मंडल, गम्हरिया पूर्वी मंडल एवं गम्हरिया मध्य मंडल के बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे. इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार सहित पांचों मंडलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने में सहयोग किया.




