Saraikela (संजीव मेहता): सेवा संकल्प अभियान के तहत सरायकेला टाउन हॉल में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजि



Saraikela :
आज सरायकेला टॉउन हॉल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन से हुआ. इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ, जिसने उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दुहराया. प्रधानमंत्री ने कार्यकाल को याद करते हुए सकारात्मक बातो पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा विकसित भारत 130 करोड़ लोगो का सपना है. कार्यक्रम को बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सुना. मोदी जी के संबोधन के बाद जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के द्वारा उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत में योगदान का संकल्प दिलाया गया. सभा के बाद विकसित भारत को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया. यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने सेवा, राष्ट्रहित और समाज के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, कार्यक्रम के संयोजक ओबीसी मोर्चा के जिलाअध्यक्ष कृष्ण प्रधान, सह संयोजक अनिशा सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव, विजय महतो, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा एवं भूषण मुर्मू, राजा सिंहदेव, बीजू दत्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो जिला उपाध्यक्ष अमृतेश अमर, रितिका मुखी एवं शम्भु मंडल, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला एवं सावित्री बानरा, बद्री दरोगा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी बिनय कंचन, ईश्वर महतो, आईटी सेल प्रभारी विष्कंठ प्रधान सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.




