Saraikela (संजीव मेहता):



भाई से संपत्ति विवाद में चली गोली, 111 सेव लाइफ के संचालक डॉ ओ पी आनंद घायल, बड़े भाई पर गोली मारने का आरो
Saraikela :
भाई के साथ संपत्ति विवाद में बीती रात आदित्यपुर में गोली चली है. गोली चालन की घटना गायत्री शिक्षा निकेतन कैम्पस में स्थित आवास में चली है. इस घटना में 111 सेव लाइफ के संचालक डॉ ओ पी आनंद गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें देर रात टीएमएच लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. गोली उनके पीठ में लगी है. गोली मारने का आरोप डॉ आनंद की पत्नी सरिता आनंद बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु पर लगाई है. घटना रात करीब 11 बजे के आसपास की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके सगे भाई एवं गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु में कथित तौर पर संपत्ति विवाद चल रहा था, जिसके बाद से ही दोनों भाइयों में दुश्मनी बढ़ गई थी और दोनों भाइयों ने सुरक्षा को लेकर बाउंसर रख लिया था. प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि गोली चलाने की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद से सत्य प्रकाश सुधांशु का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है. आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद ही गोलीबारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.




