महिला ड्रग तस्कर नाजिया गिरफ्तार, बिलासपुर से लौटते ही कुख्यात विपुल कर्मकार भी दबोचा गय



फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
सरायकेला पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में डेढ़ साल से फरार मुख्य महिला तस्कर नाजिया परवीन और कुख्यात अपराधी विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाजिया को आदित्यपुर थाना कांड संख्या 97/25 में पुलिस ने कई आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था. वो इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता थी. नाजिया परवीन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गई थी. इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलती रही. पुलिस के अनुसार, नाजिया करीब डेढ़ साल तक मुंबई, दिल्ली, ओडिशा और बंगाल के अलग-अलग शहरों में छिपकर रही. इस दौरान उसने पूर्व पति जावेद अंसारी उर्फ लालटु को छोड़कर दूसरी शादी भी कर ली. दो-चार दिन पहले ही वह सरायकेला के जीवनपुर (कोलाबिरा) में आकर रहने लगी थी. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा गया.
* बिलासपुर से लौटते ही विपुल पुलिस के हत्थे चढ़ा –
दूसरी कार्रवाई 28 जुलाई 2026 को दर्ज आदित्यपुर थाना कांड संख्या 209/26 में हुई. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी), 21(बी) और 27(ए) के तहत नामजद आरोपी विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार पुलिस से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छिपा हुआ था. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि विपुल राम मड़ैया बस्ती लौट आया है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर उसे बस्ती से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, विपुल कर्मकार का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ आदित्यपुर, कदमा और बिष्टुपुर थानों में लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट और ब्राउन शुगर तस्करी के कई मामले दर्ज हैं. वह इन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. हाल ही में उसका भाई सिपुल कर्मकार भी छिनतई के एक मामले में जेल भेजा गया था.




