स्क्रेप व्यवसायी बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर सुबह से ईडी की रेड, 750 करोड़ के कथित GST घोटाले की बात आ रही सामने

स्क्रेप व्यवसायी बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर सुबह से ईडी की रेड, 750 करोड़ के कथित GST घोटाले की बात आ रही सामने

Sanjeev mehta
2 Min Read

स्क्रेप व्यवसायी बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर सुबह से ईडी की रेड, 750 करोड़ के कथित GST घोटाले की बात आ रही सामन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
जमशेदपुर के स्क्रेप व्यवसायी बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर सुबह से ईडी की रेड चल रही है. स्क्रेप व्यवसायी पर 750 करोड़ के कथित GST घोटाले के आरोप की बात सामने आई है. GST घोटाले और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जांच को लेकर ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई चल रही है, जिससे कारोबारी क्षेत्र में हलचल मची हुई है. उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, ED की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह बिष्टुपुर, आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.
रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई. जांच टीमों ने बिष्टुपुर स्थित एक आवासीय परिसर के अलावा आदित्यपुर और गम्हरिया के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित परिसरों में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है. कंप्यूटर और वित्तीय दस्तावेजों की जांच छापेमारी के दौरान अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच किए जाने की बात सामने आई है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जांच एजेंसी द्वारा जब्त की गई है. हालांकि, जब्ती की आधिकारिक सूची और बरामद सामग्री का पूरा विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होना अभी बाकी है.

Share This Article