Saraikela (संजीव मेहता): जमशेदपुर में पुलिस की कार्रवाई, तड़ीपार राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार, हत्या और फायरिंग समेत कई मामले दर्ज

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर में पुलिस की कार्रवाई, तड़ीपार राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार, हत्या और फायरिंग समेत कई मामले दर्

Saraikela :
तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने सिदगोड़ा के एग्रिको निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है. जिला प्रशासन ने उसे 29 अक्टूबर तक क्षेत्र से बाहर रहने का आदेश दिया था, लेकिन पुलिस को उसके शहर में घूमने की गुप्त सूचना मिली. पुलिस के अनुसार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद को सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम राहुल की लोकेशन ट्रेस की गई. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के पास उसे पकड़ लिया. इस मामले में एएसपी मुख्यालय-1 ऋषभ गर्ग के बयान पर सिदगोड़ा थाने में तड़ीपार आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. राहुल पर फायरिंग और हत्या समेत कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है. पुलिस शनिवार को उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी.

Share This Article