आईडीटीआर जमशेदपुर में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोज




फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि आईडीटीआर के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने तथा हिंदी में पत्राचार एवं प्रारूप लेखन को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं औद्योगिक संस्थानों में भी हिंदी का उपयोग किया जाना चाहिएए ताकि सरकारी योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं संस्थागत गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके. उन्होंने हिंदी के साथ.साथ अंग्रेजी एवं देश की अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान और उनके बीच समन्वय को भी आवश्यक बताया. कार्यक्रम के दौरान मैनेजर टेनिंग डा. रामबाबू वर्मा ने हिंदी भाषा के महत्वए उसके व्यापक स्वरूप तथा सरकारी एवं तकनीकी संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हिंदी देश की विविध भाषाओं और संस्कृतियों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है. संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था. जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं निबंध लेखनए चित्रांकण एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस अवसर पर विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई. कार्यक्रम का संचालन अभियंता बहादूर हांसदा तथा धन्यबाद ज्ञापन वरीय अभियंता वाईके कंठ ने किया. इस अवसर पर काफी संख्या में संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं.




