Saraikela (संजीव मेहता): दोस्त की सैलरी के पैसे से खाया पिया और उसके चंद रुपयों के लिए उसकी ही गला दबाकर हत्या कर दी * मामला : कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया के समीप खेत में मिले रथू महतो के शव का एसपी ने किया खुलासा

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
दोस्त की सैलरी के पैसे से खाया पिया और उसके चंद रुपयों के लिए उसकी ही गला दबाकर हत्या कर दी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

* मामला : कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया के समीप खेत में मिले रथू महतो के शव का एसपी ने किया खुलास

Saraikela :

दोस्त की सैलरी के पैसे से खाया पिया और उसके चंद रुपयों के लिए उसकी ही गला दबाकर हत्या कर दी. यह खुलासा बुधवार को जिले के एसपी मनोज स्वर्गयारी ने आदित्यपुर थाना में की. यह मामला मंगलवार की सुबह कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया के समीप खेत में मिले रथू महतो के शव का है एसपी ने पूरे मामले खुलासा करते हुए बताया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप 13 दिसंबर को रथू महतो का शव मिला था, जिसका अनुसंधान एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार और उनकी टीम ने की है. जिसमें यह खुलासा हुआ है कि मृतक हत्या की वजह रथू महतो को मिले सैलरी का पैसा था. हलांकि मारने वाले तीनों आरोपी मृतक के साथ एक ही कंपनी में काम करने वाले साथी ही हैं. आरोपियों में
1.शंकर सरदार पिता- सोका सरदार, शांति नगर हरि मंदिर, 2.रवि महतो, पिता- स्व० फाग् महतो, शांति नगर हरि मंदिर, और 3. भीम महतो, पिता- स्व० वरुण महतो, शांति नगर हरि मंदिर शामिल हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को लूटे गए रुपये 11 हजार नगद के साथ मृतक के कपड़े और मोबाइल को भी बरामद करते हुए आज जेल भेज दिया है. अनुसंधान टीम में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के साथ थाना प्रभारी अंजनी कुमार, पुलिस अधिकारी विश्वजीत कुमार तिवारी, प०अ०नि० हिरालाल कुमार, स०अ०नि० धर्मराज कुमार, आदित्यपर थाना टाईगर मोबाईल जवान नितीश पाण्डेय, और राघबेन्द्र कुमार शामिल थे.

Share This Article