दुर्गा पूजा मेले के दौरान पान दुकान चौक कट को बंद नहीं करने की मांग, जकमो ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Sanjeev mehta
3 Min Read

दुर्गा पूजा मेले के दौरान पान दुकान चौक कट को बंद नहीं करने की मांग, जकमो ने डीसी को सौंपा ज्ञाप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें आगामी दुर्गा पूजा में भी पूर्व की तरह आदित्यपुर-कांड्रा सड़क के प्रथम किलोमीटर में पान दुकान चौक के पास कट को यथावत (खुला) रखने की मांग जनहित में की है. ज्ञापन में उन्होंने विस्तार से बताया है कि आदित्यपुर-कांड्रा सड़क के प्रथम किलोमीटर में सड़क निर्माण काल से ही नक्शा में पान दुकान चौक के पास कट स्वीकृत है. वहाँ सिग्नल भी लगा है. दुर्गा पूजा के समय उपरोक्त कट को बंद करने से पान दुकान चौक के पास स्थित वार्ड संख्या 18 एवं 19 के हजारों व्यक्ति को पटेल चौक के पास भीषण सड़क जाम का सामना कर करना पड़ता है. जिससे आम जनता परेशान होती है. विदित हो कि आदित्यपुर- कांड्रा फोरलेन सड़क के प्रथम किलोमीटर के करीब 600 मीटर की दूरी पर पान दुकान के पास पहला कट है जिससे वार्ड नंबर 18 एवं 19 के हजारों दो पहिया चार पहिया वाहन एवं पैदल राहगीर पार कर बिष्टुपुर की तरफ जाते हैं. पूजा में उक्त पान दुकान चौक के कट को बंद कर देने से हजारों व्यक्ति को पटेल चौक के पास आना पड़ता है. जहां पहले से ही आर.आई. टी.थाना क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ मुख्य सड़क पार कर बिष्टुपुर की ओर जाने के लिए लगी रहती है, नतीजतन पटेल चौक पर सामान्य दिनों से दोगुना ज्यादा भीड़ हो जाती है. इतना ही नहीं बिष्टुपुर से खरकाई पुल पार कर वार्ड नंबर 17 में रहने वाले भी हजारों वाहनों को पटेल चौक पर आकर यू टर्न लेते हुए करीब 400 – 500 मी वापस जाकर अपने वार्ड में जाना पड़ता है जो काफी कष्टदायक होता है. इसलिए उपायुक्त महोदय को सारी बातों से अवगत कराते हुए मांग की गई की जनहित में उक्त कट को हमेशा की तरह यथावत रखा जाए एवं वहाँ ट्रैफिक पुलिस को तैनात कर दुर्गा पूजा एवं अन्य मौक़े पर भी उसे यथावत रखा जाए. ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो एवं समय की बर्बादी भी ना हो. उपायुक्त महोदय ने इस पर सकारात्मक विचार कर जनता की सुविधा सर्वोपरी रखने की बात कही. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सरायकेला के कार्यालय में भी ज्ञापन दिया गया है.

Share This Article