एलबीएसएम कॉलेज में बनेगा आधुनिक हॉस्टल, 4 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

एलबीएसएम कॉलेज में बनेगा आधुनिक हॉस्टल, 4 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

Sanjeev mehta
2 Min Read

एलबीएसएम कॉलेज में बनेगा आधुनिक हॉस्टल, 4 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्मा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):

करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज (LBSM) परिसर में जल्द ही करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. हॉस्टल बनने से दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर आदिवासी छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है. कॉलेज में फिलहाल 100-100 बेड क्षमता वाले दो हॉस्टल संचालित हैं. विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और मौजूदा सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए नए हॉस्टल की स्वीकृति दी गई है. प्रस्तावित हॉस्टल को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा. इसमें विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित व हवादार कमरे, अध्ययन कक्ष, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक मेस, इंटरनेट/वाई-फाई और बेहतर सैनिटाइजेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है. कॉलेज में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनजातीय पृष्ठभूमि के विद्यार्थी पढ़ते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए नया हॉस्टल शहर में किराये पर रहने के खर्च को कम करने में मददगार हो सकता है. इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद है.
हॉस्टल निर्माण को कल्याण विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा सकता है..क्षेत्रीय विधायक संजीव सरदार ने भी हॉस्टल निर्माण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया है. करनडीह में बनने वाला यह नया हॉस्टल दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

Share This Article