Saraikela (संजीव मेहता): 3 साल बाद अंजन कुमार दास फिर बने सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान के अध्यक्ष, 1972 से हो रही मां काली की आराधना, भूमिपूजन 25 क



Saraikela :
3 साल बाद अंजन दास को फिर सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना है. बता दें कि यहां 1972 से मां काली की पूजा आराधना होती आ रही है. इस वर्ष पूजा के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए कमेटी के नए महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंडाल बनाने के लिए 25 अक्टूबर को विधिवत भूमिपूजन विधि विधान से सम्पन्न होगा.
* नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष : अंजन कुमार दास, महासचिव : अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, संरक्षक : सुशील मंडल, पीके बर्मन (गोरा), बूबू दत्ता, और सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष : माणिक दास, सह कोषाध्यक्ष विश्वनाथ घोष, संयुक्त सचिव : नंद किशोर यादव, अधिवक्ता दिलीप कुमार साव, कार्यकारिणी सदस्य : रतन गोप, शक्ति दास, विजय सिंह, गोपाल दास, अनिकेत दास, जितेन महतो, अशोक घोष, मोती मुंडा, लालटू दास, संदीप महतो, सपन दास, मधु राव, अजय सिंह, अलख चौधरी, अंजू लाला, पठान महतो, मोनू राय, प्रवीण महतो और शंकर दलाई आदि.




