Saraikela (संजीव मेहता) :
झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का ऐलान, 16 अक्टूबर को सेवा हो सकती है प्रभावि



Saraikela :
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट गहराने लगा है. लंबित वेतन और अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. कर्मचारी संगठन का आरोप है कि कई कर्मचारियों को जुलाई 2026 से वेतन नहीं मिला है. इसके अलावा वेतन में कथित कटौती, एंबुलेंस की मरम्मत में देरी और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली जैसे मुद्दों को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी है.
संगठन के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात 8 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. कर्मचारियों ने लंबित वेतन का भुगतान और अपनी अन्य मांगों के समाधान की मांग की है. वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है. आपातकालीन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सलाह दी जाती है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग या नजदीकी अस्पताल से वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी लें.




