Saraikela (संजीव):
आदित्यपुर में आस्था का अद्भुत संगम, स्वामीनारायण मंदिर की भव्यता देख मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धाल



Saraikela :
दुर्गापूजा के अवसर पर आदित्यपुर में भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. एस टाइप क्षेत्र में इस बार श्रद्धा, शिल्प और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर तैयार की गई भव्य संरचना अपनी आकर्षक बनावट और शानदार रोशनी से लोगों का ध्यान खींच रही है. मंदिरनुमा पंडाल की बारीक नक्काशी और आकर्षक सजावट इसे खास बना रही है. शाम होते ही रोशनी से जगमगाता पंडाल देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. दुर्गापूजा के दौरान आदित्यपुर का यह पंडाल धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की कलात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत की भी झलक पेश कर रहा है. बता दें कि यहां सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब यहां वर्षों से भव्य पंडाल का निर्माण करा कर सनातनी संस्कृति को सहेजने का का काम कर रही है. पंडाल की भव्यता के कारण ही क्लब को कई बार शहर के नंबर 1 पंडाल बनने का गौरव प्राप्त कर चुका है.




