Saraikela (संजीव मेहता): दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले पुरेन्द्र, सौंपा 11 सूत्री माँग पत्र सब हेड : पूजा में अबाधित ट्रैफिक व्यवस्था,पार्किंग और दूकानों के स्थान हो चिन्हित : पुरेन्द्र

Sanjeev mehta
4 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता): दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले पुरेन्द्र, सौंपा 11 सूत्री माँग पत्र

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सब हेड : पूजा में अबाधित ट्रैफिक व्यवस्था,पार्किंग और दूकानों के स्थान हो चिन्हित : पुरेन्द्

Saraikela :

दुर्गा पूजा का पर्व करीब आते ही आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी से मिकलर पुलिस प्रशासन, नगर निगम व विभिन्न विभागों से संबंधित 11 सूत्री मांग रखी है, ताकि आगामी दुर्गा पूजा सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेद्र नारायण सिंह ने बताया कि अब पूजा प्रारंभ होने में महज 5 दिन शेष रह गए हैं और कई बड़े पूजा पंडालों का निर्माण कार्य जोड़ों पर अंतिम चरण में है. पुरेन्द्र ने सुरक्षा व व्यवस्था से संबंधित मांगो को प्रमुखता से उठाया है.

* शांति समितियां के बैठक में लिए गया निर्णय को पूजा से पूर्ण कार्य रूप दिया जाए-

पुरेन्द्र ने कहा कि थाना से लेकर जिला स्तर तक शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी है लेकिन बैठक से निकले निर्णयों को पूजा से पहले ही सभी संबंधित विभागों को कार्यान्वित करने का काम अभी अधूरा है.

* नगर निगम से सफाई और सड़क मरम्मती की माँग-

आदित्यपुर नगर निगम से मांग की गई है कि पूजा शुरू होने से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए, पंडालों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मती की जाए और पूजा के दौरान प्रतिदिन सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए.

* स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट चालू हो-

समिति ने जेआरडीसीएल और जियाडा प्रशासन से कहा कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग की सभी बंद स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट को तत्काल दुरुस्त किया जाए. साथ ही पूर्व की तरह दुर्गा पूजा के दौरान जनरेटर से कनेक्शन दिया जाए ताकि बिजली बाधित न हो.

* भीड़ प्रबंधन व ट्रैफिक व्यवस्था –

पुरेद्र ने बताया कि क्षेत्र में कई बड़े पंडाल बनते हैं, जहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में प्रत्येक पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए जाएं, ताकि भीड़ प्रबंधन बेहतर हो और सड़कों पर जाम न लगे.

* वॉच टावर, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं-

समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि खरकई पुल के पास एमपी टावर के समीप वॉच टावर बनाया जाए और उसके पास मेडिकल टीम व एंबुलेंस की स्थायी तैनाती की जाए. आदित्यपुर और गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 चिकित्सक दल मौजूद रहे.
विसर्जन घाट तक पहुंच मार्ग की मरम्मती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और हाइड्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए..

* पार्किंग, बिजली और दमकल की व्यवस्था-

पंडालों के आसपास पार्किंग स्थल और अस्थायी दुकानों के लिए अलग स्थान चिह्नित करने की मांग की गई है. समिति ने अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालो में दमकल की तैनाती करने पर भी बल दिया.

* रात्रि गश्ती बढ़ाने पर जोर-

समिति ने आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाना से आग्रह किया कि पूजा के दौरान रात में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि लोग निश्चिंत होकर पूजा का आनंद उठा सकें और चोरी की घटनाओं पर रोक लगे.
प्रतिनिधि मंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे उदित यादव, सकला मारडी, ऋषिकांत गुप्ता, राजेश यादव, अवधेश कुमार, सोनू पासवान शामिल थे.

Share This Article