Saraikela (संजीव मेहता): श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार रखें, सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखें : उपायुक्



Saraikela :
जिले में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और सुगमता को परी तरह सूनिश्चित करने के उद्देश्य से शूक्रवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसिया भवन में एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. उपायूक्त नितिश कमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयरी ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व कडे दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
* भीड नियंत्रण, शालीन आचरण और सुरक्षा मानकों पर जोर –
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि शाम के समय पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ जूटने की पूरी संभावना है. इसे ध्यान में रखते हए उन्होंने तैनात दंडाधिकारियों और पूलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे श्रद्धालुओं के साथ बेहद शालीन, संयमित और संवेदनशील आचरण रखें. उन्होंने पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, बिजली की सुदृढ़ सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के सभी मानकों का धरातल पर स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं.




