Saraikela (संजीव मेहता):



भाजपा की लोकतंत्र बचाओ आराजकता हटाओ पदयात्रा राजनीतिज्ञ पाखंड – सुरेश धार
Saraikela :
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के कॉडिनेटर सुरेश धारी ने भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ आराजकता हटाओ पदयात्रा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा की यह पदयात्रा लोकतंत्र बचाने का कोई गंभीर प्रयास नहीं बल्कि महज राजनीती फोटो शूट है. भाजपा का लोकतंत्र प्रेम पूरी तरह छलावा दिखती है. अगर भाजपा वास्तव में लोकतंत्र बचाना चाहती है और देश से आराजकता हटाना चाहती है, तो उसे सबसे पहले चुनाव आयोग की इमनदारी पर उठ रहें गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने की मांग करनी चाहिए. भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किस लोकतंत्र को बचाने और किस आराजकता को हटाने की बात कर रही है. भाजपा की यह पदयात्रा जनता की आँखो में धुल झोकने के अलावा कुछ नहीं है. लोकतंत्र संबिधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेंगे बचाने के लिए.




