Saraikela (संजीव मेहता):
एनआईटी जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं निवारक सतर्कता पर विशेष जो



Saraikela :
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week–2026) मनाया जा रहा है. इस वर्ष का विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) है. इस आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन एवं संस्थागत कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण को बढ़ावा देना है.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ. इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में उनके आदर्शों, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को स्मरण किया गया.
कार्यक्रम में मनोज स्वर्गियारी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार मुख्य संरक्षक थे. जबकि शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. एम. के. सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. संस्थान के कुलसचिव (प्रभारी) प्रो. सरोज कुमार सारंगी भी कार्यक्रम से जुड़े रहे. सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की आयोजन समिति में प्रो. वीरेंद्र कुमार, अंशकालिक मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO); प्रो. दिलीप यादव, अधिष्ठाता (संकाय कल्याण); प्रो. अशोक कुमार, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण); डॉ. जयेंद्र कुमार, एनएसएस समन्वयक; डॉ. सुब्रत दत्ता, सदस्य-संयोजक; तथा श्री सैकत मृधा, सदस्य शामिल हैं. मुख्य अतिथि एसपी मनोज स्वर्गियारी ने अपने संबोधन में निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण सतत आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति तथा राष्ट्रीय कल्याण के आवश्यक आधार हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार-मुक्त समाज और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी कर्मचारी की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा तथा संस्थागत पारदर्शिता को मजबूत बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और साइबर सुरक्षा के महत्व पर भी चर्चा की. उन्होंने सभी से सतर्कता, जिम्मेदार आचरण और नैतिक मूल्यों के पालन के माध्यम से अपराध-मुक्त समाज तथा भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. निवारक सतर्कता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एनआईटी जमशेदपुर ने पांच प्रमुख क्षेत्रों में अपनी पहलों और उपलब्धियों को रेखांकित किया. इनमें लंबित शिकायतों का निपटारा, लंबित मामलों का निपटारा, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल पहल तथा अनुबंध प्रबंधन शामिल हैं.




