Saraikela (संजीव मेहता): P&M मॉल पर कार्रवाई से सहमे कारोबारी, उठे कई सवाल, 6 लाख वर्गफीट में फैले मॉल के भविष्य पर मंडराया संकट ?

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता): P&M मॉल पर कार्रवाई से सहमे कारोबारी, उठे कई सवाल, 6 लाख वर्गफीट में फैले मॉल के भविष्य पर मंडराया संकट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

जमशेदपुर के P&M मॉल में आज प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है. इस कार्रवाई के बाद मॉल में संचालित कारोबार और प्रतिष्ठानों के भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं.

* क्या है पूरा मामला ?

टाटा स्टील प्रबंधन ने वर्ष 2008-09 से 2014-15 तक के लीज रेंट और रोड सेस के मद में 2 करोड़ 23 लाख 86 हजार रुपये बकाया भुगतान का नोटिस भेजा था. पर्यावरणीय मंजूरी से जुड़े मामले में झारखंड राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (SEIAA) ने 75.90 लाख का जुर्माना लगाया था. मॉल का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था. अब निर्माण प्रक्रिया, स्वीकृत नक्शे और आवश्यक अनुमतियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मॉल में संचालित दुकानों, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों के भविष्य को लेकर कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है.

* अब सबसे बड़ा सवाल :

क्या संबंधित विभागों की जांच के बाद मॉल प्रबंधन पर आगे कोई बड़ी कार्रवाई होगी ? क्या वर्षों से उठ रहे सवालों का जवाब मिलेगा ?
पूरे मामले में आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी है.

Share This Article