Saraikela (संजीव मेहता): जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित. * चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, तकनीकी मॉड्यूल एवं दायित्वों की दी गई जानकारी, कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में शुद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्देश

Sanjeev mehta
4 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित.

Advertisements
Advertisements
Advertisements

* चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, तकनीकी मॉड्यूल एवं दायित्वों की दी गई जानकारी, कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में शुद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्दे

Saraikela :

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना (Population Enumeration-PE) कार्य के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार में अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. प्रशिक्षण के प्रथम दिन चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली, तकनीकी पहलुओं एवं संबंधित दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर अपर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने वाली राष्ट्रीय प्रक्रिया है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता, गोपनीयता एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा तकनीकी मॉड्यूल के उपयोग में किसी प्रकार की त्रुटि न हो, यह सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन करने पर बल दिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, संयुक्त निदेशक, जनगणना विभाग, रांची तथा अर्जुन राम, सांख्यिकी अन्वेषक, सरायकेला द्वारा इस दौरान जनगणना कार्य के विभिन्न चरणों, पदाधिकारियों की भूमिका तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी साझा की गई. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के तकनीकी मॉड्यूल के अंतर्गत एन्यूमरेशन ब्लॉक के गठन, प्रशिक्षण प्रबंधन, लॉगिन स्टेटस, डैशबोर्ड, सब-एन्यूमरेशन ब्लॉक के सीमांकन तथा चार्ज रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्य निष्पादन में त्रुटि से बचने के निर्देश दिए गए. इस अवसर पर जनगणना से प्राप्त आंकड़ों की देश की जनसंख्या एवं सामाजिक परिस्थितियों के आकलन तथा विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया. संबंधित पदाधिकारियों को जनगणना कार्य की गंभीरता एवं महत्ता को ध्यान में रखते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया गया. साथ ही, जनगणना कार्य की व्यावहारिक समझ विकसित करने, तकनीकी पहलुओं का समुचित अभ्यास करने तथा कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया. जनगणना से संबंधित आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित कार्यप्रणाली के अनुरूप कार्यों का निष्पादन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता राय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के अंतर्गत दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. इसके उपरांत दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को तकनीकी सहायकों एवं चार्ज लिपिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य में संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराते हुए जनगणना कार्य का त्रुटिरहित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करना है.

Share This Article