Saraikela (संजीव मेहता): इलाज के दौरान सजायाफ्ता 82 वर्षीय कैदी ने तोड़ा दम, हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
इलाज के दौरान सजायाफ्ता 82 वर्षीय कैदी ने तोड़ा दम, हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद की सज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उम्रकैद की सजा काट रहे एक बुजुर्ग कैदी की मौत हो गई. मृतक की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया निवासी जादव बिरूवा (82) के रूप में हुई है. वह घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद जादव बिरूवा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दे दी गई है.
जादव बिरूवा को वर्ष 2001 में हाटगम्हरिया में हुए एक हत्या के मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. सजा मिलने के बाद उसे चाईबासा जेल में रखा गया था. बाद में वर्ष 2019 में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कारा प्रशासन ने उसे चाईबासा जेल से जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया था. इसके बाद से वह इसी जेल में सजा काट रहा था. कैदी की मौत के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपेगी. फिलहाल, बुजुर्ग कैदी की मौत से संबंधित आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी.

Share This Article