Saraikela (संजीव मेहता): संसार में मां के रूप में दुर्गा, काली, लक्ष्मी, शीतला आदि की आराधना विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करते हैं : चम्पई

Sanjeev mehta
3 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
संसार में मां के रूप में दुर्गा, काली, लक्ष्मी, शीतला आदि की आराधना विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करते हैं : चम्प

Advertisements
Advertisements
Advertisements

* रोड नंबर 7-8 सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन सम्पन्न

Saraikela :
आदित्यपुर 2 के वीर कुंवर सिंह मैदान में स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रोड नंबर 7-8 के पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने किया. मौके पर उनके पुत्र बबलू सोरेन, समाजसेवी सूरज भदानी, क्षेत्र के बुजुर्ग जगदीश मंडल और वृद्ध शांति निकेतन के अध्यक्ष चंद्रमा पांडेय और बजरंग सिक्योरिटी के डायरेक्टर अमरनाथ ठाकुर, पार्षद अर्चना सिंह, लक्ष्मण राय भी मौजूद रहे. समारोह की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने की. जबकि संचालन सतीश शर्मा ने की. स्वागत भाषण मनमोहन सिंह राजपूत ने की. उन्होंने सभी अतिथियों का सादर अभिवादन किया. उन्होंने बताया कि यह कमेटी 1963 से काम कर रही है और लगातार मां की पूजा यहां धूमधाम से हो रही है. मुख्य अतिथि चम्पई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि समस्त आदित्यपुर और झारखंड वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामना देता हूँ. मां का आगमन धरती पर आसुरी शक्ति के नाश करने को हुई थी. मां हमें संस्कार देती है, बड़ों को सम्मान देना सिखाती है. इस संसार में मां के रूप में दुर्गा, काली, लक्ष्मी, शीतला आदि के रूप में विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आराधना करते हैं. आज पूरे देश मे 9 दिनों की आराधना हो रही है. मां हमें शक्ति, समृद्धि, बुद्धि दे जिससे हम संसार मे आगे बढ़ते हैं.
पार्षद अर्चना सिंह ने कहा कि मां दुर्गा के साथ घर में बैठी मां और घर और समाज की बुजुर्ग महिलाओं का भी सम्मान करें.
अन्य वक्ताओं ने कहा कि यहां मां दुर्गा पूजा का इतिहास गौरवशाली है. इन 64 वर्षों में यहां की कमेटी ने कई झंझावतों को झेला है. लक्ष्मण राय ने अंत मे धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस मौके पर कांग्रेस नेता दिवाकर झा, समरेंद्र बात तिवारी, अनिल ठाकुर, खिरोद सरदार, सुरेश धारी समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे.

Share This Article