Jamshedpur (संजीव मेहता): दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर की सड़कों को दुरुस्त करने का सख्त आदेश, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

Sanjeev mehta
2 Min Read

Jamshedpur (संजीव मेहता):
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर की सड़कों को दुरुस्त करने का सख्त आदेश, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी कार्रवा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : दुर्गा पूजा और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है. डीसी राजीव रंजन ने तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में बारिश से क्षतिग्रस्त ग्रामीण और शहरी सड़कों को तत्काल चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया. डीसी ने पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, विशेष प्रमंडल और भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. अभियंताओं को खुद स्थल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर पूरा कराने को कहा गया है.

* काम में लापरवाही पर ठेकेदारों पर कार्रवाई :

समीक्षा के दौरान सामने आया कि कुछ सड़कों और पुल-पुलियों का शिलान्यास पहले ही हो चुका है, लेकिन संबंधित ठेकेदारों ने अब तक काम शुरू नहीं किया है. डीसी ने ऐसी योजनाओं को 15 दिनों के भीतर शुरू करने का निर्देश दिया है. तय समय में काम शुरू नहीं होने पर योजनाओं को रद्द करने की चेतावनी दी गई.

* लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्टेड करें :

बैठक में योजनाओं से जुड़े जमीन की नापी और सीमांकन जैसे मामलों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द निपटाने पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विकास योजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों से पहले शहर की प्रमुख सड़कों को सुरक्षित और आवागमन के योग्य बनाया जाए, ताकि पूजा पंडालों और बाजारों तक पहुंचने वाले लोगों को परेशानी न हो.

Share This Article