Saraikela (संजीव मेहता(:



झारखंड के मजदूरों के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर 2026 से न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू, अगर नहीं मिलती न्यूनतम मजदूरी तो आपका होता है शोष
Saraikela :
झारखंड के मजदूरों के लिए बड़ी खबर है. 1 अक्टूबर 2026 से न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू हो गई हैं.. अगर आप एक मजदूर हैं और आपको सरकार द्वारा तय मानदेय न्यूनतम नहीं मिलती है तो आपका निश्चित रूप से शोषण किया जा रहा है, इसके लिए आप उचित प्लेटफार्म पर शिकायत दर्ज करें. बता दें कि झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) सहित न्यूनतम मजदूरी की नई दरें जारी की हैं.
* श्रेणी A — अधिसूचित बड़े नगर क्षेत्र
– अकुशल मजदूर: ₹523 प्रतिदिन | ₹13,586 प्रतिमाह
– अर्द्धकुशल मजदूर: ₹548 प्रतिदिन | ₹14,253 प्रतिमाह
– कुशल एवं लिपिकीय: ₹722 प्रतिदिन | ₹18,782 प्रतिमाह
– अतिकुशल मजदूर: ₹833 प्रतिदिन | ₹21,656 प्रतिमाह
* श्रेणी B — अन्य नगर निकाय क्षेत्र
– अकुशल: ₹498 प्रतिदिन | ₹12,947 प्रतिमाह
– अर्द्धकुशल: ₹523 प्रतिदिन | ₹13,586 प्रतिमाह
– कुशल एवं लिपिकीय: ₹689 प्रतिदिन | ₹17,911 प्रतिमाह
– अतिकुशल: ₹795 प्रतिदिन | ₹20,669 प्रतिमाह
* श्रेणी C — राज्य के अन्य क्षेत्र
– अकुशल: ₹475 प्रतिदिन | ₹12,337 प्रतिमाह
– अर्द्धकुशल: ₹498 प्रतिदिन | ₹12,947 प्रतिमाह
– कुशल एवं लिपिकीय: ₹657 प्रतिदिन | ₹17,069 प्रतिमाह
– अतिकुशल: ₹757 प्रतिदिन | ₹19,682 प्रतिमाह
नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी बताई गई हैं.




