P&M Mall पर 2.23 करोड़ बकाया का मामला, Tata Steel ने 15 दिन में भुगतान का दिया निर्देश

P&M Mall पर 2.23 करोड़ बकाया का मामला, Tata Steel ने 15 दिन में भुगतान का दिया निर्देश

Sanjeev mehta
2 Min Read

P&M Mall पर 2.23 करोड़ बकाया का मामला, Tata Steel ने 15 दिन में भुगतान का दिया निर्दे

फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
बिष्टुपुर स्थित P&M MALL को लेकर बकाया लीज रेंट और सेस का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, Tata Steel ने P&M एंड Hi-Tech Infrastructure Pvt. Ltd. से ₹2,23,86,000 की बकाया राशि का भुगतान करने को कहा है. इसके लिए पत्र मिलने की तारीख से 15 दिनों की समयसीमा दी गई है. बताया गया है कि यह बकाया वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2014-15 की अवधि से संबंधित है. इसमें लीज रेंट के साथ 25 प्रतिशत रोड सेस शामिल है. Tata Steel के पत्र में कहा गया है कि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर सबलीज की स्वीकृति रद्द करने और संबंधित जमीन वापस लेने की कार्रवाई की जा सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, P&M एंड Hi-Tech Infrastructure को जमीन की सबलीज की स्वीकृति सालाना किराया और सेस के भुगतान की शर्त पर दी गई थी. 7 मार्च 2008 के लीज एग्रीमेंट में भी निर्धारित समय पर किराया और सेस भुगतान का प्रावधान था. Tata Steel ने यह भी कहा है कि 120 प्रतिशत तक के अन्य सेस से संबंधित मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और मौजूदा मांग में उस राशि को शामिल नहीं किया गया है.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article