कचरे के ढेर पर आदित्यपुर नगर निगम, बदहाली पर कांग्रेस का हमला, उपायुक्त से अविलंब हस्तक्षेप की मां





फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता):
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था और चारों तरफ फैले कचरे के अंबार को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (सूचना अधिकार विभाग) ने कड़ा रोष जताया है. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार ने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सरायकेला-खारसावां के उपायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है.
प्रेस को जारी बयान में वैद्य संजय कुमार ने कहा कि बीते महीनों से आदित्यपुर नगर निगम के सभी वार्डों में कचरे का अंबार लगा हुआ है. नियमित उठाव न होने से गंदगी सड़कों और मोहल्लों में पसर चुकी है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है. ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं और उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है.
* महामारी का खतरा और नवरात्र की तैयारी:
उन्होंने कहा कि एक तरफ इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म का पावन पर्व ‘नवरात्र’ बेहद करीब है. ऐसे भक्तिमय और पावन समय में चारों तरफ फैली बदबू और गंदगी श्रद्धालुओं की भावनाओं और जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है.
* इस्तीफे की मांग और उपायुक्त से अपील:
वैद्य संजय कुमार ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि “यदि आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि शहर की बुनियादी साफ-सफाई कराने में पूरी तरह असमर्थ हैं, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिए.”
उन्होंने उपायुक्त, सरायकेला-खारसावां से विशेष अनुरोध किया है कि:
1. आगामी नवरात्र पर्व और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अविलंब विशेष सफाई अभियान चलाया जाए.
2. शहर के मुख्य मार्गों और वार्डों में बंद पड़ी व खराब स्ट्रीट लाइटों की त्वरित मरम्मत कराने हेतु प्रशासनिक स्तर पर पहल की जाए, ताकि त्यौहारों के दौरान आम जनमानस और श्रद्धालुओं को अंधेरे व गंदगी का सामना न करना पड़े.




