Saraikela (संजीव मेहता):
महानवमी पर दिन में ही उमड़े श्रद्धालु, स्थानीय पार्षद के साथ तेजस्विनी ग्रुप की महिलाओं ने संभाला वॉच टावर पर मोर्च



Saraikela :
महानवमी पर दिन में ही आदित्यपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दिन में उमड़े श्रद्धालु को देखते हुए वार्ड 17 की स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा ने तेजस्विनी ग्रुप की महिलाओं के साथ वॉच टावर से भीड़ को नियंत्रित किया और मोर्चा संभाला. बता दें कि हर साल जिला प्रशासन एवं आदित्यपुर शांति समिति की ओर से वार्ड 17 के एसपी नगीना के समीप दुर्गा पूजा के मेले के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉच टावर बनाया जाता है. जिससे शांति समिति के साथ जिला प्रशासन के लोग भीड़ को नियंत्रित करते हैं. आज दिन में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तेजश्विनी ग्रुप की महिला संगठन ने अपना योगदान दिया. साथ ही मौके पर महिलाओं ने दशहरा मिलन समारोह भी आयोजित की. जिसमें पुष्पा देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, सुमन देवी, संगीता कुमारी, रेनू शर्मा, सुमन श्रीवास्तव, सुमित्रा पंडा, प्रभा देवी, गुड़िया सोनी, अनीमा देवी, कनकलता, अर्पिता भारद्वाज, मीरा तिवारी, रुमा कुमारी, रेनू ठाकुर, अमृता साक्षी, बिभा देवी आदि उपस्थित रही.




