Saraikela (संजीव मेहता):
महानवमी पर दुर्गोत्सव में आदित्यपुर में उमड़ी भारी भीड़, डीसी, एसपी, एसडीएम, सीओ देर रात तक वॉच टावर से नजर रखते दिख



Saraikela :
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को दुर्गोत्सव के मेले में आदित्यपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भारी भीड़ को देखते हुए जिले के डीसी नीतीश कुमार सिंह, एसपी मनोज स्वर्गयारी, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीएम अभिनव प्रकाश, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह, देर रात तक वॉच टावर से मेले में आये श्रद्धालुओं पर नजर रखे रहे. जिला प्रशासन के साथ आदित्यपुर शांति समिति के सदस्य नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, समाज विज्ञानी रविन्द्र नाथ चौबे, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, रेड क्रॉस के सचिव दया शंकर मिश्रा, अधिवक्ता संजय कुमार, बीपी तिवारी, अर्जुन सिंह, जवाहरलाल सिंह मामा, रामचंद्र पासवान, प्रमोद गुप्ता, सत्येंद्र प्रभात, ऋषि कुमार, सरयू पासवान, मनोज पासवान, मिस्टर जायसवाल आदि जिला प्रशासन के साथ मेले की निगरानी में शरीक रहे. इस दौरान श्रद्धालुओं के मिलने बिछड़ने, उनके सामान की चोरी हो जाने आदि के मामले को सुलझाने में लगे रहे.




