Saraikela (संजीव मेहता):
बीआईटी मेसरा में BTech में सबसे बड़ा सैलरी पैकेज 1.4 करोड़ रुपये सालाना रहा, जबकि कैंपस का औसत CTC 11.15 लाख रुपये सालाना दर्ज, बना रिकॉर्
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Saraikela :
इंजीनियरिंक में दाखिले के समय छात्रों का ध्यान सबसे पहले काॅलेज के प्लेसमेंट आंकड़ों पर जाता है. IITs-NITs के अलावा भी देश में कई ऐसे काॅलेज हैं, जो बीटेक में अच्छे प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. झारखंड के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा ने भी 2025-26 में अपने प्लेसमेंट से सबका ध्यान खींचा है..इस बार यहां BTech में सबसे बड़ा सैलरी पैकेज 1.4 करोड़ रुपये सालाना रहा, जबकि मेसरा कैंपस का औसत CTC 11.15 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया. यह सैलरी पैकेज बीटेक कंप्यूटर साइंस में मिला है और इससे नया रिकाॅर्ड बन गया है..




