Saraikela (संजीव मेहता):
वार्ड 17 के शिव काली मंदिर में 103 भक्तों ने स्थापित किया है सामुहिक कलश, रोज हो रही है चंडी पाठ, भजन कीर्तन और महाआरती, भक्तिमय हुआ माहौ




Saraikela :
वार्ड 17 के शिव काली मंदिर में इस वर्ष 103 मातारानी के भक्तों ने सामूहिक रूप से कलश स्थापित किया है. सामुहिक कलश की रोज चंडी पाठ, भजन कीर्तन और महाआरती का आयोजन हो रहा है जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है. सामुहिक कलश स्थापना के बारे में कमेटी के महासचिव बीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने बताया कि नवरात्रि में शिव काली मंदिर में मां की विशेष आराधना हो रही है. यहां कुल 103 भक्तों का कलश स्थापित है. सुबह 7 बजे चंडी पाठ, दुर्गा पाठ, सुबह 9 बजे पुष्पांजलि और दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन गाया जाता है. शाम 7 बजे महाआरती और 8 बजे महाप्रसाद वितरण होता है. कमेटी के संरक्षक आरएन प्रसाद ने बताया कि सामूहिक रूप से भक्तों द्वारा कलश स्थापित किए जाने से उनके हजारों रुपए की बचत होती है और इससे मंदिर की भी रौनक बढ़ती है. उन्होंने बताया कि यह सिलसिला विगत 10 वर्षों से चल रहा है. इस आयोजन में सक्रिय रूप से कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर, महासचिव बीरेंद्र कुमार सिंह यादव, कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक के अलावा सुबोध ठाकुर, विश्व मोहन कुमार उपाध्यक्ष, संरक्षक आर एन प्रसाद, जतन प्रसाद, मनोज आगीवाल, एस वेणुगोपाल, एसके चौधरी, बिंदेश्वरी सिंह, राजेश कुमार, लीली बेरा, रंजीता षाड़ंगी, किरण सिंह, मानू सेन, संचिता राय, सोनी कुमारी, ज्योति पांडेय आदि लगी हुई हैं.




